राज्य समाचार

रानी दहरा वाटरफॉल में डूबने से डिप्टी सीएम साव के भांजे की मौत

कवर्धा । उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू की रानी दहरा वाटरफॉल में डूबने से मौत हुई। रविवार को तुषार अपने दोस्तों के साथ रानी दरहा वाटरफॉल घुमने गया था इसी दौरान नहाते समय 50 फीट गहरे झरने में गिर गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने 16 घंटे के बाद सोमवार को शव बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार, तुषार अपने 6 दोस्तों के साथ वाटरफॉल घूमने गया था। झरने में नहाने के दौरान वह 50 फीट गहराई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही बोड़ला पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी थी। 16 घंटे बाद 12 फीट गहराई से तुषार का शव बरामद किया गया। 21 वर्षीय तुषार बोडला का रहने वाला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
उपमुख्यमंत्री साव के भांजे की मौत पर मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दुःख जताया है। ट्विटर में लिखा कि, कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू के डूबने की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई घटना से मन व्यथित है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button