राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
*डिफेंस कारस्पोंडेंस कोर्स में चयनित होने पर मुख्यमंत्री ने दी सुमन पांडे तथा तजीन नाज को बधाई*
रायपुर/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित डिफेंस कारस्पोंडेंस कोर्स के लिए चयनित होने पर दैनिक भास्कर के पत्रकार श्री सुमन पांडे तथा न्यूज वर्ल्ड की पत्रकार तजीन नाज को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डिफेंस कारस्पोंडेंस कोर्स में चयन किसी भी पत्रकार के लिए बहुत गौरव का क्षण होता है। इस कोर्स के माध्यम से डिफेंस पत्रकारों को सेना की गतिविधियों की बारीक समझ बनती है और यह समझ सैन्य विषयक रिपोर्टिंग के लिए बहुत कारगर होती है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित इस विशेष कोर्स में थल सेना, वायु सेना और नौसेना की कार्यप्रणाली की बारीकियों की समझ बनती है। साथ ही रक्षा पत्रकारिता के लिए महत्वपूर्ण जानकारी इस कोर्स के माध्यम से प्राप्त होती है।
Live Cricket Info