करियरराज्य समाचार
80 साल के बुजुर्ग की कुंए में मिली लाश, मौके पर पहुंची पुलिस
24.05.23| बालोद जिले के ग्राम रुद्रा में कुंए में 80 साल के बुजुर्ग की लाश मिली है. जानकारी के मुताबिक बघेला बारले (मृतक) अपने परिजनों को बिना बताए सुबह 3 से 4 बजे के करीब घर से बाहर गए थे. सुबह परिजनों ने ढूंढने की कोशिश की तब बुजुर्ग की चप्पल घर के पास वाले कुंए के पास मिली. अंदेशा लगने पर परिजनों ने कुंए में देखा तो बुजुर्ग की लाश निकली.
लाश मिलने की सूचना परिजनों ने गुंडरदेही पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने पर ही बुजुर्ग की मौत का राज सामने आएगा.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info