राज्य समाचार

मालगाड़ी से टकराई कार के उड़े परखच्चे, 11 लोग घायल 4 हालत नाजुक

Spread the love

जांजगीर। अकलतरा के मुरलीडीह रेलवे फाटक समरपार पर गुरुवार सुबह एक कार और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गाड़ी में सवार 11 लोग घायल हो जिसमें 4 लोगों की हालत नाजुक देखते हुए बिलासपुर रिफर किया गया है।
बताया जा रहा है सभी घायल नगर सैनिक पंकत तिवारी के परिवार के ही हैं। तिवारी परिवार भनेली गांव से उज्जैन जाने के लिए आज सुबह ही निकला था हादसा कैसे हुआ, आखिर लापरवाही किसकी थी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। मालगाड़ी से टकराकर कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसा कैसे हुआ, लापरवाही किसकी थी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।
लेकिन कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी भीषण रही होगी। घायलों में बच्चे भी शामिल है। एक महिला को भी गंभीर चोट आई है। सभी को अस्पताल में दाखिल किया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button