राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में गांजे से बनेगी बिजली, 11 टन गांजा नष्ट कर उत्पन्न की जाएगी बिजली,

24.06.22| गांजा नष्टिकरण के मामले के बारे में तो आपने कई दफा देखा और पढ़ा होगा. लेकिन बिलासपुर पुलिस ने इसके नष्टिकरण की नई तरकीब निकाली है. पुलिस करीब 11 टन गांजे को बायोमास प्लांट में जला रही है. खास बात ये है कि पुलिस गांजे को जलाकर इससे बिजली उत्पन्न करेगी. संभवत: प्रदेश में इतने बड़े पैमाने पर पहली बार गांजे का नष्टिकरण किया जा रहा है. साथ ही पहली बार गांजे से बिजली उत्पन्न की जाएगी.

रतनपुर में सुधा बायोमास प्लांट में बिलासपुर पुलिस 11 टन गांजा का नस्टिकरण कर रही है. इसमें ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष बिलासुपर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी और बिलासपुर एसपी पारुल माथुर, कोरबा एसपी भोजराज पटेल सदस्य के रूप में शामिल हैं.पुलिस द्वारा जब्त किया गए करीब 11 टन गांजे की कीमत करोड़ों में है. पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में विभिन्न जिलों से इनकी जब्ती की है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button