मनोरंजनराष्ट्रीय खबरें

जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर,

फैंस की पसंदीदा और चहेती अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती है। मलाइका और अर्जुन को एक-दूसरे को डेट करते हुए चार साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। अब ये जोड़ा अपने रिश्ते को नाम देने के लिए तैयार है। खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

रिपोर्टस की मानें तो मलाइका और अर्जुन इस साल सर्दियों में नवंबर या दिसंबर तक शादी की योजना बना रहे हैं, क्योंकि दोन इस शादी में सिर्फ उनके परिवार के लोग और करीबी ही उपस्थित होंगे। रणबीर-आलिया और कटरीना-विक्की कौशल की तरह इनकी शादी भी सीक्रेट तरीके से ही मुंबई में होगी। अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा दूसरी बाद शादी के बंधन में बंधेंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और मलाइका एक भव्य तरीके से शादी नहीं करना चाहते हैं। दोनों सादगी में विश्वास करते हैं और इसलिए वह अपनी शादी को रजिस्टर कराने के बाद एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन करेंगे। पार्टी की मेजबानी फिल्म इंडस्ट्री और इस कपल के बहुत करीबी सदस्यों द्वारा की जाएगी। इस दौरान परिवार के सदस्य सदस्यों में पूरा कपूर परिवार और मलाइका के माता-पिता शामिल होंगे। करीना कपूर खान भी इस जोड़े के बेहद करीब हैं इसलिए गेस्ट लिस्ट में उनका भी नाम शामिल हो सकता है।

खबरों के अनुसार, मलाइका और अर्जुन अपनी शादी की ड्रेस पर भी बहुत भारी खर्चा नहीं करेंगे। शादी रजिस्टर कराने के दिन मलाइका एक साधारण लेकिन आकर्षक साड़ी में, जबकि अर्जुन एक साधारण से कुर्ते में हो सकते हैं। पार्टी के लिए दोनों वेस्टर्न आउटफिट का चुनाव कर सकते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button