राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

सिरफिरे आशिक का थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा:नर्स से छेड़छाड़, फिर चाकू मारकर खुद को किया घायल, बोला- मेरे पास है प्यार का प्रूफ

बिलासपुर में कवर्धा के सिरफिरे आशिक ने थाने में जमकर हंगामा मचाया। इससे पहले उसने एक नर्सिंग होम के सामने खुद को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। नर्स के प्यार में पागल युवक ऐसी हरकतें कर रहा था।

युवक का दावा है कि उसके पास युवती के प्यार का प्रूफ है। उसके मुताबिक उसके साथ धोखा हुआ है। उसकी लाइफ और करियर खराब हो गया है। पुलिस ने युवक को आर्म्स एक्ट के केस में गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
थाने में भी युवक अपनी प्यार की दुहाई देते हुए ड्रामा कर रहा था, चाकू से खुद पर वारकर घायल भी कर दिया था।
थाने में भी युवक अपनी प्यार की दुहाई देते हुए ड्रामा कर रहा था, चाकू से खुद पर वारकर घायल भी कर दिया था।

पुलिस को शुक्रवार को जानकारी मिली कि 27 खोली स्थित एक नर्सिंग होम के सामने एक युवक हंगामा मचा रहा है। उसने खुद को चाकू मारकर घायल कर दिया । इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान घायल युवक नर्सिंग होम की नर्स से विवाद कर शोर मचा रहा था। पूछताछ में पता चला कि पुष्पराज नाम का युवक कवर्धा जिले के कुंडा क्षेत्र के कुआंमालगी का रहने वाला है। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। नर्स युवती को भी बुलाया गया था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button