राज्य समाचार

जनगणना के लिए फिल्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण संपन्न

Spread the love

23 से 25 मार्च तक मंत्रणा सभाकक्ष में दिया गया प्रशिक्षण

 

जशपुरनगर । जनगणना की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ में भी प्रारंभ हो चुकी है प्रत्येक जिले से 2 मास्टर ट्रेनर रायपुर जिले में उपस्थित होकर प्रशासनिक अकादमी में 9 मार्च से 12 मार्च तक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात विभिन्न जिलों में फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुका है इसी तारतम्य में जशपुर जिले में भी फील्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण दिनांक 23 मार्च से 25 मार्च तक जशपुर के कलेक्टरेट के मंत्रणा कक्ष मे ज़िला जनगणना अधिकारी  प्रशांत कुशवाहा डिप्टी कलेक्टर की उपस्थिति मे प्रारम्भ किया गया ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

 

राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त कर आए मास्टर ट्रेनर डा. एम जेड यू सिद्दीकी प्राचार्य डाइट जशपुर एवं  डी आर राठिया सहायक अध्यापक एन ई एस महाविद्यालय के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के लिए जशपुर ज़िले की विभिन्न तहसीलों से तीन-तीन मास्टर ट्रेनर आकर प्रशिक्षण प्राप्त किया इस प्रशिक्षण में जनगणना का प्रारंभिक परिचय बताया गया,प्रारंभिक परिचय के पश्चात इसका फ्रेमवर्क किस प्रकार का होगा के बारे में फील्ड ट्रेनर को बताया गया पर्यवेक्षक की कार्य पद्धति एवं उनकी जिम्मेदारियां के बारे में बताने के पश्चात नजरी नक्शा किस प्रकार से बनाया जाएगा भवन नंबर एवं जनगणना मकान में किस प्रकार से नंबरिंग की जाएगी परिवार एवं संस्थागत परिवार बेघर परिवार की जनगणना के हिसाब से क्या परिभाषा है उन परिभाषाओं के बारे में बताया गया तत्पश्चात प्रगणक फील्ड में पहुंचकर किस प्रकार प्रश्न पूछेंगे एवं जानकारी को भरेंगे इसका प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

आजादी के पश्चात इस आठवीं जनगणना में जो की 16 वर्षों के पश्चात हो रही है इस मामले में विशिष्ट है कि यह जनगणना पूरी तरीके से डिजिटल होगी’

 

साथ ही मोबाइल ऐप मे स्व जनगणना भी नागरिक कर सकेंगे मोबाइल ऐप के माध्यम से यह इस जनगणना की प्रमुख विशेषता होगी एवं पूरी जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से जिसे एच एल ओ एप के नाम से जाना जाता है किया जावेगा ।

 

प्रशिक्षण के अंतिम दिन मोबाइल के द्वारा डिजिटल जनगणना किस प्रकार से की जाएगी इसका मैदानी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया जिसमें गम्हरिया ग्राम पंचायत का निरीक्षण फील्ड ट्रेनर के द्वारा किया गया एवं वहां पर जनगणना भवन एवं जनगणना मकान की गणना एवं प्रश्न वहां के रह वासियों से किया गया फील्ड से वापस आने के पश्चात फील्ड ट्रेनों से प्रश्न आमंत्रित किया गया जिसका समाधान मास्टर ट्रेनर डॉक्टर सिद्दीकी प्राचार्य डाइट एवं डी आर राठिया सहायक प्राध्यापक एन ई एस महाविद्यालय के द्वारा किया गया

 

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सहायक कलेक्टर  अनिकेत अशोक जी एवं जिला जनगणना अधिकारी  प्रशांत कुशवाहा जी डिप्टी कलेक्टर उपस्थित रहे एवं सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर को ईमानदारी, निष्पक्षता एवं गोपनीयता के साथ जनगणना कार्य को संपादित करने का निर्देश दिया।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button