मनोरंजन

धोनी को समर्पित हैं सोनम कपूर की ‘द जोया फैक्टर’, डायरेक्टर का खुलासा

Spread the love

सोनम कपूर और दुलकर सलमान स्टारर फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित है। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। यह फिल्म 20 सितम्बर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म अनुजा चौहान की किताब ‘द जोया फैक्टर’ की कहानी पर बेस्ड है, जो कि साल 2008 में बेस्टसेलर बुक बनी थी। यह किताब एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो असल में एक क्लाइंट सर्विस कंपनी में काम करती है। किस तरह यह लड़की क्रिकेट टीम से जुड़ती है और जिसे इंडियन क्रिकेट टीम के लिए लकी माना जाता है।
फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि यह फिल्म धौनी को उनकी तरफ से एक ट्रिब्यूट है। फिल्म में जोया सोलंकी का किरदार सोनम कपूर निभा रही हैं, जो भारतीय टीम का कप्तान बने निखिल खोड़ा (दुलकर सलमान) और टीम के लिए लकी चार्म है।
फिल्म के डायरेक्टर ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह फिल्म किसी खास क्रिकेटर को लेकर नहीं है, लेकिन यह फिल्म महेंद्र सिंह धौनी को ट्रिब्यूट है, जिनकी जर्सी का नंबर 7 है। बता दें कि फिल्म में इंडियन टीम के कप्तान का किरदार निभा रहे दुलकर सलमान की जर्सी का नंबर भी फिल्म में 7 ही है।
अभिषेक शर्मा ने धौनी को अपना पसंदीदा भारतीय कप्तान बताते हुए कहा, ‘धौनी सिर्फ एक क्रिकेटर ही नहीं हैं। वह आइकन है उनकी सोच बेहद शानदार है। एक लीडर के तौर पर वह अद्भुत हैं। इसलिए मैं यह फिल्म धौनी को ट्रिब्यूट करता हूं।’ हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म कहीं से भी धौनी से प्रेरित नहीं है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button