राज्य समाचार
नगर पालिका निर्वाचन नामावली के लिए सवा लाख दावा-आपत्ति के आवेदन प्राप्त
रायपुर। नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन के लिए 10 नगर पालिका निगमों, 38 नगर पालिका परिषद और 103 नगर पंचायतों की मतदाता सूची में परिवर्धन, संशोधन एवं निरसन के लिए एक लाख 22 हजार 874 दावा-आपत्ति के आवेदन प्राप्त हुए। प्रदेश में सर्वाधिक आवेदन नगर निगम रायपुर में सात हजार 491 प्राप्त हुए है। इसके अतिरिक्त नगर निगम राजनांदगांव में पांच हजार 339, नगर निगम अम्बिकापुर में चार हजार 948 और नगर निगम दुर्ग में तीन हजार 521 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
नगर पालिकाओं की निर्वाचक नामावली एक जनवरी 2019 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार की जा रही है। राज्य में 16 सितम्बर तक नागरिकों से निर्वाचक नामावली में परिवर्धन, संशोधन एवं निरसन किए जाने की प्रक्रिया के अंतर्गत दावा-आपत्ति प्राप्त किए गए है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now