राज्य समाचार

तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

Spread the love

22.12.22| बीजापुर। जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक युवक के सिर के चिथड़े उड़ गए। जबकि, अन्य 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का जिला जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालाक भी मौके से फरार हो गया गया है। मामला जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मनोज आसम (22) अपने दो दोस्त नागेश पुनेम और सोयाम भीमा के साथ बुधवार की देर रात आवापल्ली से तिमापुर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच मुर्दोंडा गोठान के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार तीनों युवक काफी दूर फेंका गए। इनमें से एक युवक मनोज आसाम के सिर के चिथड़े उड़ गए। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक में सवार अन्य 2 युवक नागेश पुनेम और सोयाम भीमा को गंभीर चोट आईं हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

हादसे के बाद आरोपी पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि, इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर जवान पहुंचे। जिन्होंने दोनों घायलों को बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया। साथ ही मृतक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button