राजनीतीराज्य समाचार

कांग्रेस की सरकार बनी तो दुष्कर्मी नहीं बचेंगे

Spread the love

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी संचार विभाग की कन्वीनर एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ में यौन उत्पीड़न की अनेक घटनाएं हुईं और अधिकांश मामलों में दोषी लोग बच निकलते रहे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो दुष्कर्मी बच नहीं पाएंगे।
राजीव भवन में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड का जो ब्यौरा प्राप्त हुआ उसके मुताबिक छत्तीसगढ़ में पिछले 5 वर्षों में 27 हजार से अधिक महिलाएं लापता हुईं। छत्तीसगढ़ की विधानसभा में यहां की सरकार ने खुद स्वीकार किया पिछले 5 सालों में 37 हजार 106 महिलाएं लापता हुईं। विधानसभा में छत्तीसगढ़ की सरकार को यह भी स्वीकार करना पड़ा प्रदेश में बलात्कार की घटनाएं प्रति वर्ष 12 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ रहीं। राज्य में प्रतिदिन औसतन 6 महिलाएं बलात्कार की शिकार हो रहीं। 2016 में इस आंकड़े ने 171 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर देश का ध्यान छत्तीसगढ़ में महिलाओं की बदहाली की ओर खींचा। इसके अलावा कांकेर के छात्रावास में बच्चियों के यौन शोषण का मामला जो सामने आया उसकी चर्चा पूरे देश में रही। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार बच्चियों के यौन शोषण के मामले में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर है। इससे सरकार के बेटी बचाओ नारे की पोल खुलती नजर आ रही है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा- प्रदेश में एक और गंभीर मुद्दा भ्रष्टाचार का है। बेरोजगारी का प्रतिशत भी बढ़ा है। मी टू कैंपेन के सवाल पर उन्होंने कहा- केन्द्र की भाजपा सरकार के मंत्री मी टू के निशाने पर रहे। बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपना मंत्री पद छोड़ा। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों को सामने रख लें, पता चल जाएगा कि मी टू मामले में वो कहां हैं और हम कहां।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button