राज्य समाचार
जांजगीर में ट्रेलर ने स्कूल बस को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल
जांजगीर। सोमवार सुबह ट्रेलर ने एक स्कूल बस को टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार 12 बच्चे घायल हो गए। बस को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ने बाइक को भी टक्कर मार दी। स्कूल बस शिवरीनारायण क्षेत्र से अकलतरा आ रही थी। अकलतरा में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-49 के चौराहे पर एक ट्रेलर ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। इस घटना में 12 बच्चों को चोटें आई उन्हें अकलतरा लाया गया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इनमें से तीन बच्चों को बिलासपुर रेफर किया गया। घटना में बाइक चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। आक्रोशित लोगों ने एन एक चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। इससे आवागमन 2 घंटे तक बाधित रहा। पुलिस और अधिकारियों की समझाइश पर ग्रामीण शांत हुए। उन्होंने चौराहा पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने की मांग भी की।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
