राज्य समाचार

भाजयुमो ने फूंका “मसूद अजहर जी” बोलने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दुनिया के मोस्ट वांटेंड आतंकवादी मसूद अजहर के लिए सम्मानजनक शब्द “जी” कहकर संबोधित किए जाने से देश के प्रत्येक राष्ट्रभक्त की भावना आहत हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दुर्दांत आतंकवादी के प्रति ऐसे सम्मानजनक शब्दों के प्रयोग से आक्रोशित भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजधानी रायपुर के बुढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल में राहुल गांधी का पुतला जलाकर उग्र प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि 11 मार्च को कांग्रेस के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल गांधी ने आतंकवादी के लिए सम्मानजनक शब्द का प्रयोग किया था। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि चुनावी रंग में रंग चुकी कांग्रेस और उनके अध्यक्ष सोची समझी रणनीति के तहत ऐसा कर रहे हैं। भाजयुमो ने इसे विशेष वर्ग के मतो को साधने की घिनौनी साजिश बताया है।
भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री संजूनारायण सिंह ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की परंपरा रही है और कांग्रेस के नेता कभी ओसामा जी, हाफिज सईद साहब, अफज़ल गुरू जी जैसे शब्दों का प्रयोग कर आतंकियों का सम्मान करते आये हैं उन्हीं परम्पराओं का बखूबी निर्वहन करते और कांग्रेस पार्टी की सोच को उजागर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने “मसूद अजहर जी” कहकर कांग्रेस की दिशा और दशा स्पष्ट कर दी हैं।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य की निंदा करते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐसे वक्यव्य से न सिर्फ देश के प्रत्येक राष्ट्र भक्त की राष्ट्रीय भावना आहत हुई है अपितु भारत माता के लिए अपने प्राणों की आहुती देने वाले वीर शहीदों के अपमान के साथ ही राहुल गांधी ने शहीदों के परिवार की भावनाओं को भी आहत करने का काम किया है। राहुल गांधी का यह कृत्य क्षमा योग्य नही है देश उन्हें कभी माफ नही कर सकता। इस देश में रहकर इस देश का खाकर आतंक का गुणगान करने वाले आतंकवादियों का सम्मान करने वालों को इस देश की जनता सबक सिखाएगी।
प्रमुख रूप से भाजयुमो के पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री द्वय सचिन मेघानी, अमित मैशरी, अनुराग अग्रवाल, अनुराग पांडेय, सुमित शर्मा, वीरेन्द्र जोशी सहित सैकड़ों आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला फूंका।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button