राज्य समाचार

बालोद में उफनते नाले को पार कर रही कार बही, छह युवक थे सवार

बालोद ।  जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बीती रात करीब साढ़े 9 बजे से 10 बजे के बीच एक कार ग्राम बरही के नाले में गिर गई। कार में 6 लोग सवार थे। कार में सवार सभी 6 युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई। कार में सवार सभी युवक सुरक्षित है। यह घटना बालोद थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरही नाला की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी छह युवक दुर्ग जिले के धनोरा के रहने वाले थे जो कि ग्राम बरही स्तिथ रिसोर्ट में आये हुए थे। रात में घर वापस लौटते समय जब युवक कार से बरही नाले के ऊपर से गुजर रहे थे। तभी बारिश के चलते बरही नाला उफान पर था। इसी दौरान कार तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गई और बह गई। हालांकि घटना से कार में सवार सभी युवकों ने तैरकर अपनी जान बचाई। सभी युवक सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button