राज्य समाचार

भिलाई : दो बच्चों की हत्या के बाद मां ने की आत्महत्या

Spread the love

भिलाई। सोमवार को एसीसी कॉलोनी जामुल में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से शहर में सनसनी फैल गई। सुबह करीब साढ़े 10 बजे घटना की जानकारी मिलने के बाद जब लोग कमरे में दाखिल हुए तो अंदर का मंजर दहलाने वाला था। एक पांच साल की बच्ची की लाश बिस्तर पर पड़ी थी।
बगल में ही उसकी मां की लाश फंदे पर लटक रही थी। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो 11 साल के बेटे की लाश भी फंदे पर लटक रही थी। सूचना मिलते ही एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की
एसीसी के सेफ्टी विभाग के मैनेजर रंजीत कुमार सिंह की पत्नी मीरा सिंह (39), बेटा प्रत्युष सिंह (11) की लाश फंदे पर लटकी मिली। वहीं बेटी सुप्रिया (5) की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। सुबह करीब 10 बजे दूधवाले ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर आसपास के लोगों को जानकारी दी।
इसके बाद रंजीत सिंह ने घर पर पहुंचकर दरवाजे को किसी तरह से खोला, तब मौत की जानकारी हुई। आशंका जताई जा रही है कि मृृतका ने अपनी बेटी का गला घोंटने और बेटे को फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी आत्महत्या की है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे घटना का कारण स्पष्ट हो सके।
आत्महत्या लग रहा है
इस मामले में प्रथम दृष्टया महिला द्वारा खुद फांसी लगाने की आशंका नजर आ रही है। बच्ची का गला घोंटा गया है। बेटे की मौत भी फांसी से ही लग रही है। इसका कारण पता नहीं चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। – प्रखर पांडेय, एसपी, दुर्ग

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button