राज्य समाचार

तालाब में डूबे से एक की मौत

Spread the love

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बिलासपुर में तालाब में डूबने से मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका छोटे भाई की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी मां घर के काम में व्यस्त थी। तभी खेलते-खेलते दोनों भाई-बहन तालाब तक पहुंच गए। इस दौरान गिरने से दोनों डूब गए। लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए।

घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है। सिरगिट्‌टी के बछेरा पारा निवासी विकास साहू फेरी लगाकर मनिहारी सामान बेचता है। रोज की तरह वो रविवार की सुबह अपने काम पर निकल गया। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी और छह साल की बेटी बबीता और छोटा बेटा अनोखा साहू थे। मां घर में काम कर रहीं थीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

तभी दोनों बच्चे खेलते-खेलते घर के पास ही तालाब के पास पहुंच गए। दोपहर में दोनों भाई-बहन तालाब के पास खेल रहे थे। इस दौरान बबीता साहू और उसका भाई अनोखा साहू खेलते-खेलते तालाब में गिर गए। दोनों बच्चे तालाब में डूबने लगे, जिसे देखकर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक दोनों गहरे पानी में डूब गए थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button