राष्ट्रीय खबरें
सिंहदेव को झारखंड चुनाव की स्क्रीनिंग कमेटी का बनाया गया चेयरमैन
रायपुर 26 अगस्त 2019 । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को AICC ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। सिंहदेव को झारखंड चुनाव की स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। AICC ने झारखंड चुनाव के लिए शीर्ष पदाधिकारियों की नियु्क्ति की है। टीएस सिंहदेव झारखंड में होने वाले चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी चयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभायेंगे।

AICC ने झारखंड चुनाव के मद्देनजर 5 नियुक्ति की है। प्रत्याशी चयन की प्रमुख कमेटी स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन टीएस सिंहदेव होंगे, वहीं कुड़ीकुन्नल सुरेश और सलीम अहमद मेंबर बनाये गये हैं। वहीं आरपीएन सिंह, रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम भी टीम में शामिल रहेंगे।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now