राष्ट्रीय खबरें

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल खत्म, सरकार बोली- अभी नहीं लागू होगा हिट ऐंड रन कानून

Spread the love

नई दिल्ली। दो दिनों से चल रही ड्राइवरों की हड़ताल जल्द ही खत्म होने के संकेत मिल गए हैं। सरकार के साथ हुई बैठक के बाद ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट असोसिएशन (AIMTC) ने कहा है कि सभी मामलों का हल निकाल लिया गया है और जल्द ही हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि हिट ऐंड रन कानून के विरोध में ड्राइवरों ने देशभर में चक्काजाम कर दिया था। इसके बाद यातायात की समस्या के साथ फ्यूल का भी बड़ा संकट खड़ा हो गया।

ट्रकर्स असोसिएशन ने भी कहा है कि नए कानून के खिलाफ चल रही हड़ताल जल्द ही वापस ली जाएगी। ट्रकर्स की संस्था ने कहा, हमने भारतीय न्याय संहिता के तहत आने वाले प्रावधानों के बारे में विस्तार से चर्चा की। हमारे सभी मामलों का हल निकल आया है। अभी नए कानून को लागू नहीं किया गया है और आश्वासन दिया गया है कि AIMTC से सलाह के बाद ही इस कानून को लागू किया जाएगा।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा, भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (2) के बारे में संज्ञान लिया और ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के साथ विस्तृत चर्चा की। सरकार बताना चाहती है कि ये नए प्रावधान अभी लागू नहीं हुए हैं। इस धारा को लागू करने से पहले एआईएमटीसी के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा, हम सभी ड्राइवरों से अपील करते हैं कि वे अपने-अपने काम पर वापस लौट आएं। ़

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button