राज्य समाचार

सरकारी नंबर प्लेट लगी अवैध शराब से लदी गाड़ी खाई में गिरी, दो की मौत

झारखंड सरकार की लगी थी नंबर प्लेट, गाड़ी में गोवा शराब की 10 पेटी बरामद

बिलासपुर। अवैध शराब से भरी अनियंत्रित सफारी गाड़ी शनिवार को पलटने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। गाड़ी से गोवा शराब की 10 पेटी बरामद हुई है। हादसा मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर गौरेला के करंगरा घाटी के पास हुआ। खास बात कि गाड़ी पर झारखंड की सरकारी नंबर प्लेट लगी हुई थी। हादसे में मारे गए दोनों लोग शराब तस्कर बताए जा रहे हैं। एएसपी पेंड्रा रोड प्रतिभा पांडेय ने बताया कि मारे गए लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश की ओर से आ रही एक सफारी गाड़ी शनिवार को अनियंत्रित होकर गौरेला के करंगरा घाटी के पहाड़ में अंगरा घाट के पास खाई में नीचे गिर गई। हादसे में गाड़ी में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर गौरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी में भरे कार्टून को खोला तो उसमें भारी मात्रा में शराब शराब मिली। गाड़ी पलटने से सभी बोतलें फूट गई थीं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button