राज्य समाचार

अल्लाह की इबादत में लोगों ने पढ़ी ईद की पहली नमाज, जमात के बाद खाई मीठी सेवई

धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद-उल-फितर का त्योहार

रायपुर। देश भर में ईद का चांद मंगलवार को देखा गया। अब बुधवार को पूरे देश में ईद मनाई जा रही है। मंगलवार शाम को जैसे ही लोगों को यह जानकारी मिली रोजेदार खुशी से झूम उठे। नमाज के बाद रोजेदारों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मगरिब की नमाज के बाद रोजेदार चांद की तलाश में छतों पर चढ़ गए. आसमान साफ था, इसलिए कुछ ही देर में चांद नजर भी आ गया। अल्लाह की इबादत में लोगों ने ईद की पहली नमाज पड़ी, जमात के बाद मीठी सेवई भी खाई। इधर राजधानी में सुबह सात बजे से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने का क्रम जारी रहा जो दोपहर तक चला।
चांद का दीदार होते ही बड़े ही नहीं, बच्चे भी बाजारों की ओर दौड़ पड़े, लोगों ने बाजारों में पहुंचकर दूध, ड्राई फ्रूट और सेवई आदि खरीदे। युवाओं ने कपड़ों की खरीदारी की। यूं तो लोग रमजान के पहले दिन से ही ईद की तैयारियों में जुट जाते थे, लेकिन जैसे-जैसे ईद का दिन नजदीक आ रहा था, बाजार की रौनक बढ़ती जा रही थी। हर किसी के चेहरे पर जश्न का उत्साह और इसकी तैयारियों को लेकर खुशी दिख रही थी।
रायपुर के बाजारों में भीड़-भाड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए हैं। अवाम-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी रामनगर कार्यालय में संस्था संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान ने हर साल की तरह जरूरतमंदों को कपड़े वितरित कर खुशियां मनाई।
50 जगह पर ईद की नमाज अदा
शहर की बड़ी ईदगाह में सुबह 10 बजे नमाज पढ़ी गई। जबकि मौदहापारा मस्जिदों में दो नमाज सुबह 9 बजे फिर 10 बजे अदा की गई। इसी तरह शहर के अनेक मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने का समय तय किया गया है। ईदुल फितर की सबसे आखिरी जमात 11.15 बजे मदरसा दस्लाहुल मुस्लेमीन यतीम खाना बैजनाथ पारा में हुई।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बधाई
इधर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पे ईद के मौके पर लोगों बधाई दी। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि रमजान के पाक महीने में 30 दिन तक रोजे रखने के बाद मुस्लिम समाज द्वारा ईद का त्यौहार मनाया जाता है। ईद न सिर्फ रोजेदारों के लिए तोहफा है, बल्कि सामाजिक सद्भावना का भी प्रतीक है। इस दिन सब अपने आपसी बैर भूलाकर गले मिलते हैं। जरूरतमंदों की मदद करते हैं और सेवई खिलाकर रिश्तों में भी मिठास घोलते हैं।
सीएम ने ईदगाहभाटा पहुंचकर दी पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ईद के मौके पर सीएम भूपेश बघेल राजधानी के ईदगाहभाटा पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले मिलकर बधाईयां दी । इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश वासियों ईद की शुभकामनाएं दी। इसके पहले सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि रमजान के पाक महीने में 30 दिन तक रोजे रखने के बाद मुस्लिम समाज द्वारा ईद का त्यौहार मनाया जाता है। ईद न सिर्फ रोजेदारों के लिए तोहफा है, बल्कि सामाजिक सद्भावना का भी प्रतीक है। इस दिन सब अपने आपसी बैर भूलाकर गले मिलते हैं। जरूरतमंदों की मदद करते हैं और सेवई खिलाकर रिश्तों में भी मिठास घोलते हैं। बघेल ने ईद के पावन पर्व पर मुस्लिम समाज एवं सभी छत्तीसगढ़वासियों के लिए समृद्धि, सौहाद्र्र और विकास की कामना की है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button