राज्य समाचार
रायपुर में सीएम भूपेश के रिश्तेदार के घर चोरी, नकदी व जेवर गायब
रायपुर । छत्तीसगढ़ में इन दिनों चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। यहां बीती रात चोरों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रिश्तेदार के घर को निशाना बनाया और नकदी समेत जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रिश्तेदार बलीराम वर्मा रायपुर के रोहिणीपुरम में रहते हैं। पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक जब वारदात हुई, तब घर में कोई नहीं था। घर सूना होने का फायदा उठाकर चोरों ने बीती रात घर का ताला तोड़ दिया और नकदी, कैमरा समेत जेवर चुरा लिए। पुलिस को आसपास के बदमाशों पर चोरी करने का शक है। कुछ संदेहियो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now