राज्य समाचार

सड़क हासदे में पिता पुत्र सहित तीन की मौत

Spread the love

बेेमेतरा। बेमेतरा में भीषण सड़क हादसे में बाप बेटे सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 12 साल का बच्चा भी शामिल है। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीनों बाईक सवार की मौत हो गयी। बेमेतरा थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों बाइक सवार सेमरिया के रहने वाले हैं, जानकारी के मुताबिक सिमगा से तीनों बेमेतरा की तरफ आ रहे थे। बाइक बेमेतरा के राकागाँव के पास जैसे ही पहुंची। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही रेत से भरी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में बल्लू वर्मा, यशवंत वर्मा और करण वर्मा शामिल है। सूचना मिलते ही मौके पर बेमेतरा पुलिस पहुंची और मृतकों के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। इस घटना के संबंध में बेमेतरा टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि हादसे में बाप बेटा सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है। मृतक सभी सेमरिया गांव के रहने वाले हैं। हालांकि किस काम से ये लोग बेमेतरा जा रहे थे उसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है। घटना के बाद से ही आरोपी ड्राइवर फरार है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button