राज्य समाचार

राहुल की संदिग्ध नागरिकता का जवाब दे कांग्रेस – उसेंडी

Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर सामने आए दस्तावेजी साक्ष्यों के मद्देनजर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
श्री उसेंडी ने कहा कि राहुल गांधी ने यूके की एक कंपनी के दस्तावेजों में स्वयं को ब्रिटिश नागरिक बताया है। इस संबंध में अब तक उठी आपत्तियों को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी ने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। यह चौंकाने वाली बात है कि इस विवाद पर जवाब देने के बजाय गोलमोल बातें की जा रही है। कांग्रेस और राहुल गांधी को देश को यह जवाब तो देना ही होगा कि क्या वह ब्रिटिश नागरिक बने थे? क्या वे भारत के नागरिक हैं? दोहरी नागरिकता धारण करना एक गंभीर अपराध की श्रेणी में तो आता ही है, नागरिकता समाप्त होने के बाद कोई भी चुनाव नहीं लड़ सकता है। श्री उसेंडी ने नागरिकता के साथ-साथ राहुल गांधी के शैक्षणिक दस्तावेजों में भी गंभीर विसंगतियों व अंतर की चर्चा की और कहा कि पहले राहुल गांधी ने कैंब्रिज से 1995 में एमफिल की डिग्री लेने की जानकारी दी और सन् 2009 में उन्होंने बताया कि 1994 में फ्लोरिडा से स्नातक किया और 1995 में ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल की, जबकि 2014 में उन्होंने डेवलपमेंट पर एमफिल करने की जानकारी दी। श्री उसेंडी ने इन सभी तथ्यों के मद्देनजर कांग्रेस और राहुल गांधी से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button