राज्य समाचार
रायपुर : पुलिस ने 3 घंटे में पकड़े 200 बदमाश, किया कोर्ट में पेश
रायपुर। रायपुर पुलिस ने शनिवार रात 11 बजे से 2 बजे तक पूरे जिले में काम्बिग गश्त कर अपराधियों की धरपकड़ की। इसमें सभी थानों में स्थायी वारंटी, निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश, अड्डेबाज, चाकू बाज अपराध में शामिल करीब से करीब 200 बदमाशों को पकड़ लिया।
रविवार को 12 बजे कंट्रोल रूम(सिविल लाइन) में इनकी परेड़ कराई गई और फिर कोर्ट में पेशकर जेल भेग दिया गया। रायपुर पुलिस द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल है। बताया जा रहा है कि इन सभी पर अलग-अलग मामलों में अपराध दर्ज है। पुलिस का कहना है कि कुछ को यह समझाइश भी दी गई है कि वे गलत काम छोड़कर सामान्य जीवन जिएं।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now