राज्य समाचार

अब सरकार करेगी वर वधु की तलाश..

रायपुर। प्रदेश की बेटियों और दिव्यांगों के लिए राज्य सरकार ने बजट में सौगात दी है। बजट में उन वर्गों को जोड़ा गया है, जो विवाह करने में अक्षम हैं और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत अपनी बेटियों का विवाह करते हैं।
इनमें रायपुर से 350 कन्या और प्रदेश भर से आठ हजार पांच सौ कन्याओं को पिछली सरकार में लाभ मिला था। इस बार भी उसी टारगेट को पूरा करने की कवायद महिला एवं बाल विकास विभाग कर रहा है। पूर्व में कन्यादान योजना के लिए 15 हजार राशि दी जाती थी अब उसे 25 हजार कर दिया गया है।
वहीं दूसरी सौगात प्रदेश के दिव्यांगों को दी गई। वैवाहिक जीवन के लिए उन्हें 50 हजार के बजाय एक लाख रुपये का चेक दिया जाएगा। प्रदेश भर में प्रतिवर्ष 70 के करीब दिव्यांगों का विवाह समाज कल्याण विभाग करवाता है। इसमें 10 ऐसे जोड़े होते हैं, जिसमें वर और वधु दोनों ही दिव्यांग होते हैं। इन दोनों योजनाओं के लिए समाजकल्याण विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग तैयारी में जुट गया है। वर के लिए वधु और कन्याओं के कन्यादान के लिए पंचायत स्तर से प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button