राज्य समाचार

बिलासपुर : दर्दनाक हादसे में ट्रक में जिंदा जला ड्राइवर

Spread the love

बिलासपुर। शहर के जरहाभाठा इलाके में स्थित मंदिर चौक पर रविवार की रात हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ड्रायवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। दरअसल चौक से गुजर रहे ट्रक और एक वैन के बीच टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते-देखते दोनों वाहन आग की लपट से घिर गए। हादसे के वक्त एक वाहन के ड्रायवर ने तो कूद कर अपनी जान बचा ली, लेकिन दूसरे वाहन के ड्रायवर की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई।
इसी बीच आग फैल गई और एक स्टेशनरी शॉप को भी अपनी जद में ले लिया। सोमवार की सुबह हादसे वाली जगह पर बुरी तरह जाम लग गया। जला हुआ ट्रक पलटी हालत में सड़क के बीचों बीच पड़ा रहा। इस ट्रक में करीब 55 टन माल भरा हुआ था, जिसकी वजह से ट्रक को वहां से हटाना मुश्किल हो रहा था।
बता दें कि जिस जगह पर हादसा हुआ वह शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक है। कई घंटों की मशक्कत और चार क्रेन की मदद से दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को वहां से हटाया गया। इसके बाद वहां यातायात सामान्य हो सका।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button