राज्य समाचार

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए महापौर

कहा- शहरवासियों के लिए मांगी खुशहाली

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दुर्ग। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल शामिल हुए। उन्होने पूरे विधि विधान से भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की पूजा अर्चना की। इस समय पार्षद व एनआईसी सदस्य दीपक साहू, भोला महोबिया भी रथ यात्रा में शमिल हुए। आज किला मंदिर प्रांगण तमेरपारा दुर्ग एवं श्री राम जानकी मंदिर से निकाली गईं प्रभू श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में शामिल होने का एवं आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रथ यात्रा में शामिल होने के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस साल भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। भगवान जगन्नाथ शहरवासियों और प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली दे। 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button