राज्य समाचार

सड़क में घूम रहे जानवरों पर रोकथाम करे निगमः कलेक्टर

कलेक्टर ने दिये अस्पतालों में रैबीज इंजेक्शन का स्टाॅक रखने के निर्देश

Spread the love

बिलासपुर 21 फरवरी 2019। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने निगम अधिकारियों को शहर में
खुले मे घूम रहे मवेशियों को नियंत्रित करने के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय
है कि शहर में मवेशियों और कुत्तों द्वारा काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही
हैं। जिस पर कलेक्टर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान चलाकर
मवेशियों और आवारा कुत्तों को पकड़ा जाये। इसके साथ ही उन्होंने सीएमएचओ को
अस्पतालों में रैबीज के इंजेक्शन हमेशा उपलब्ध रखने के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर ने कहा है कि अस्पतालों में पहुंचे घायल मरीज को तुरंत रैबीज के
इंजेक्शन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। डाॅ.अलंग ने निगम कमिश्नर को शहर में
बढ़ रहे मच्छरों की रोकथाम के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं
कि शहर के सभी इलाकों में मच्छरों पर नियंत्रण के लिये निगम लगातार फागिंग
करें। उन्होंने निर्देश दिये कि अस्पतालों से निकल रहे गंदे पानी को सड़क पर ना
बहने दें। अस्पतालों का गंदा पानी नालियों में ही जायें, इसके लिये आवश्यकता
पड़ने पर निगम नालियों का निर्माण भी करे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button