राज्य समाचार

जोगी कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अब्दूल हमीद हयात का कांग्रेस प्रवेश

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के महामंत्री रह चुके अब्दूल हमीद हयात ने शनिवार को देर शाम प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के समक्ष कांग्रेस प्रवेश कर लिया। जोगी कांग्रेस से एक पखवाड़े पूर्व श्री हयात और बृजेश साहू को अनुशासन हीनता के आरोप में जोगी कांग्रेय प्रमुख अजीत जोगी पार्टी से निष्कासित कर दिया था। तब से उनके कांग्रेस प्रवेश की अटकले लगाई जा रही थी।
कांग्रेस भवन राजीव भवन में ऐ सादे कार्यक्रम में श्री हयात का कांग्रेस प्रवेश हुआ। इस अवसर पर प्रदेश प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश सरकार में मंत्री डाॅ. शिव डहरिया, वरिष्ठ विधायक सत्यनारयण शर्मा, बदरूद्दीन कुरैशी, कांग्रेस महामंत्री गिरीश देवांगन सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे। कहा जा रहा है कि उनके प्रवेश के बाद कांग्रेस में जोगी कांग्रेस के और कई नेता आएंगे। श्री पुनिया ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस के साथ काम करने योग्य लोगों को पार्टी में प्रवेश मिलेगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button