राजनीतीराज्य समाचार

भाजपा को जनता की याद आई, समस्याओं को सामने लाने का करेगी काम

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर, रायपुर में सम्पन्न हुई। कार्यसमिति बैठक में विशेष रूप से संगठन महामंत्री पवन साय, मोर्चा प्रभारी रामप्रताप सिंह एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कोमल जंघेल उपस्थित थे।

संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं को आगे लाने और उसके समाधान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को हमेशा आगे रहना चाहिये। 15 वर्षों में प्रदेश में भाजपा सरकार ने विकास के कार्य किए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी और महत्वपूर्ण हो गई है। सरकार में रहते हमने जनता के लिए कार्य किया और विपक्ष में रहकर जनता के हित के लिए कार्य करना है हमें जनता का अहित न हो इसके लिए लड़ाई लडऩा है।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में दोगुने उत्साह के साथ फिर से जुट जाना है और केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनाना है।

मोर्चा प्रभारी रामप्रताप सिंह ने मोर्चा के आगामी कार्यक्रम और रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें सामाजिक प्रमुख लोगों का सामाजिक समागम सम्मेलन, विश्यविद्यालय और महाविद्यालय में परिचर्चा, पटना अधिवेशन की जानकारी प्रमुख रही।

उन्होंने कहा कि हमें आगामी चुनाव में सकारात्मक विचार लेकर जनता के बीच जाना है, मोदी जी ने देश हित मे नीतियां बनाई व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को एक नई दिशा दी है।

मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कोमल जंघेल ने कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और भाजपा के पक्ष में वातावरण का निर्माण कर भाजपा का परचम लहराएगा।

उन्होंने कहा कि आगामी 15 -16 फरवरी को पटना, बिहार में अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन प्रस्तावित है, जिसमें छत्तीसगढ़ से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कांत चन्द्रा और आभार प्रदर्शन मोहन उपारकर ने किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button