मनोरंजन

अब इन्हें लॉन्च करने वाले हैं सलमान खान

Spread the love

सलमान खान के कारण कई नए चेहरे सिनेमा को मिले हैं। अब इस कड़ी में अगला नाम जुड़ रहा है,अभिनेता और फिल्मकार महेश मांजरेकर की बेटी अश्वमी का। सलमान खान ने इस सेलेब्रिटी डॉटर को बॉलीवुड में उतारने का मन बना लिया है।
इससे पहले सलमान खान ने महेश के बेटे सत्या की मेंटोरशिप भी शुरू की थी। बेटी को लॉन्च किए जाने को लेकर महेश मांजरेकर ने भी पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा है कि हां, सलमान खान अब अश्वमी को लेकर फिल्म बनाने वाले हैं लेकिन अभी बाकी बातें तय नहीं हैं, कुछ समय के बाद इसकी घोषणा की जाएगी।
महेश और सलमान की दोस्ती काफ़ी पुरानी रही है। महेश कहते हैं कि सलमान ज़मीन से जुड़े आदमी हैं और बॉलीवुड के बड़े दिलवाले भी। सलमान, अश्वमी के साथ कौन सी फिल्म बनायेंगे इस बारे में भी महेश फिलहाल कुछ नहीं बताना चाहते।
याद हो कि कुछ समय पहले ख़बर आई थी कि महेश और सलमान मिल कर एक फिल्म बनायेंगे, जो मराठी फिल्म ‘शिक्षणाच्या आई चा घो’ का हिंदी रीमेक होगी। फिल्म को महेश डायरेक्ट करने वाले थे और सलमान प्रोड्यूस।
लीड रोल के लिए गोविंदा को अप्रोच किया गया था लेकिन वो अपने रोल से सहमत नहीं थे इसलिए फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। महेश के मुताबिक उनकी फिल्म की कहानी इरफ़ान की हिंदी मीडियम जैसी ही थी।
सलमान खान ने इसी साल अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ वरीना हुसैन को फिल्म लव यात्री के जरिये लॉन्च किया था l इससे पहले वो सूरज पंचोली और अतिया शेट्टी सहित कई नए चेहरों को लॉन्च कर चुके हैं।
हाल ही में हमने आपको बताया था कि सलमान खान की भांजी अलीज़ा अग्निहोत्री के फिल्मों में आने की ख़बर है। अलीज़ा, सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री और उनके पति अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। कहा जा रहा है कि वो सलमान खान की अगली फिल्म दबंग 3 से फिल्मों में प्रवेश कर सकती हैं। हालांकि इस बारे में कोई कन्फर्मेशन खान या अग्निहोत्री परिवार से नहीं है।
जानकारी के मुताबिक अलीज़ा काफी समय से डांस और एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। डांस मास्टर सरोज खान की क्लास में जाती हैं और सलमान खान ने वहां जा कर उनके बारे में जानकारी ली है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button