राज्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज : आईएएस टूटेजा की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

रायपुर। नॉन घोटाले मामले में आईएएस अफसर अनिल टूटेजा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। आज उनकी अग्रिम जमानत याचिका एडीजे लीना अग्रवाल ने खारिज कर दी। उल्लेखनीय है कि नॉन घोटाले की गूंज छत्तीसगढ़ से होकर दिल्ली तक पहुंची थी। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तक अपनी सभाओं में नॉन घोटाले का जिक्र करते रहे थे।
एंटी करप्शन ब्यूरो के छापे के बाद बहुचर्चित नॉन घोटाला उजागर हुआ था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने साल भर इस मुद्देे को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला था। विधानसभा तक में विपक्ष ने इस मामले को जोरों से उठाया था। इस मामले में 15 से अधिक लोग आरोपी सिद्ध हुए थे। कुछ गिरफ्तारियां भी हुई थीं। नॉन घोटाले के मामले ने उस समय और ज्यादा गंभीर मोड़ लिया जब आईएएस अफसर अनिल टूटेजा इसमें आरोपी ठहराए गए। 2016 में इनके खिलाफ चालान पेश हुआ था। एक तकनीकी पहलू यह जुड़ा रहा कि किसी भी आईएएस की गिरफ्तारी के लिए केन्द्र सरकार की अनुमति जरूरी होती है। कुछ समय पहले अनुमति भी मिल चुकी थी। फिर भी गिरफ्तारी का मामला लटका रहा। इधर, टूटेजा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका जो लगाई थी उसे एडीजे लीना अग्रवाल ने खारिज कर दिया। माना जा रहा है कि कभी भी टूटेजा की गिरफ्तारी हो सकती है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button