राज्य समाचार

भाजपा नेता एवं महिला पर भालू का हमला

रायपुर। कांकेर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं इस विधानसभा चुनाव में पार्टी के चुनाव संचालक रहे अनिरुद्ध साहू एवं एक अन्य महिला पर आज सुबह भालू ने प्राणघातक हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के बरदेभाठा निवासी साहू अपनी पत्नी के साथ मार्निंग वॉक पर निकले हुए थे। ज्ञानी ढाबा के पीछे बरदेभाठा  रोड पर वीरान सड़क पर अचानक उनका भालू से सामना हो गया। भालू ने लगातार वार किया। चीख पूकार मचाने पर आसापास के लौग दौड़कर वहां पहुंचे। किसी तरह उन्हें बचाया गया। इसके करीब 5 मिनट बाद उसी क्षेत्र के पास एक महिला पर भालू ने हमला किया। महिला का बुरी तरह जख्मी होना बताया जा रहा है। महिला के पति का नाम राजेश यादव बताया जा रहा है। अनिरुद्ध साहू को गंभीर हालत में कांकेर जिला अस्पताल ले जाया गया। रायपुर अस्पताल में रेफर करने की तैयारी चल रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button