राज्य समाचार

घायल बच्चे के कारण हाथियों का पूरा दल नदी किनारे फंसा

Spread the love

रायपुर। हाथियों का एक दल फिर से नया रायपुर से लगे आरंग क्षेत्र में महानदी के तटीय इलाके में पहुंच गया है, जिससे आसपास के गांवों में जबर्दस्त दहशत बनी हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक इस दल में 16 हाथी हैं जिनमें एक काफी छोटा बच्चा है। वह घायल अवस्था में है। यही कारण है कि सारे हाथी नदी के दूसरी तरफ जंगल क्षेत्र में नहीं जा पा रहे हैं। इस बात की खबर राजधानी रायपुर में वन विभाग तक पहुंची है। विभाग ने वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ जाड़िया एवं उनकी टीम को मौके पर भेजा है। वन विभाग की टीम कोशिश में लगी है कि हाथी आसपास के गांवों में किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button