राज्य समाचार

साय कैबिनेट की आज अहम बैठक, नकटी गांव समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Spread the love

 

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार नकटी गांव से जुड़े मामले में भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इधर, प्रदेश की राजनीति का केंद्र बनने जा रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र की शुरुआत 13 जुलाई से होगी। सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा सचिवालय को अब तक विधायकों की ओर से 1,033 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं, जिन पर सदन में चर्चा होगी।

 

 

कांग्रेस ने मानसून सत्र में कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, नकटी भूमि विवाद, बिजली-पानी संकट, सड़क निर्माण कार्यों की स्थिति तथा बारिश के दौरान जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। माना जा रहा है कि प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के दौरान इन विषयों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

 

 

विपक्ष का आरोप है कि प्रदेश में हत्या, चाकूबाजी, महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध, नशे के कारोबार तथा बिगड़ती कानून-व्यवस्था गंभीर चिंता का विषय हैं। कांग्रेस इन मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही तय करने और प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाएगी। वहीं, सरकार भी अपने कामकाज और विकास योजनाओं को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की तैयारी में जुटी हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button