राज्य समाचार

भिलाई में बम धमाका : संजय बुंदेला को बम से उडाने का प्रयास

सीसी टीवी में कैद हुआ बदमाश, बम धमाके से कार हुई क्षतिग्रस्त

भिलाई (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। नगर के जाने माने बिल्डर्स के प्रकाश महोबिया के भांजे जो उनके कार्य को संभालने वाले संजय बुंदेला को प्रकाश महोबिया के ऑफिस के सामने कोहका रोड कुरूद में डस्टर कार को बम से उड़ा दिया गया लेकिन जाको राखो साइंया मार सके ना कोय वाली कहावत आज यहां चरितार्थ हो गई और संजय बुंदेला बाल बाल बच गये। हुआ यूं कि संजय बुंदेला के बम से उडाने के लिए उनके कार में टाईम बम फिट कर दिया गया था इस दौरान शाम करीब साढे 6 से 7 बजे के करीब वे घर जाने के लिए कार कार के पास आये और तुरंत कुछ कार्य से वापस अपने कार्यालय के अंदर चले गये जैसे ही वे अपने कार्यालय में पहुंच वैसे ही जमकर उनके कार में धमाका हुआ। बम का धमाका इतना तेज था कि आस पास का क्षेत्र थर्रा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस मामले में पुलिस ने तुरंत जांच की कार्यवाही कर आरोपी को पकडने के लिए जुट गई है, और वे आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज की जांच की जिसमें बम से कार को उडाने वाला नकाबपोश बदमाश दिखाई दे रहा है। बदमाश उनके कार के पास जाकर कुछ चिपका कर चुपचाप चल दिया और उसके जाने के कुछ ही देर बाद कार में जर्बदस्त धमाका हुआ जिससे कार के परखच्चे उड गये। इस घटना को लेकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बम काण्ड में या तो उनका कोई प्रतिद्वंदी का हाथ हो सकता है या, किसी से उनकी प्लाट खरीदी ब्रिकी या मकान बनवाने वाले या उनके किसी अपने ही व्यक्ति जो पहले वहां कार्य कर चुके हो, और किसी बात को लेकर विवाद हुआ हो।

बहरहाल इस मामले का खुलासा आरोपी का पकड़ाने के बाद ही हो पायेगा कि आखिर ये बम धमाका क्यों किया गया? मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना कोहका से कुरुद स्थित बिल्डर प्रकाश महोबिया के ऑफिस के पास की है। यह घटना मंगलवार शाम 6:30 सक 7 बजे की घटना है। जिस कार में ब्लास्ट किया गया वह प्रकाश महोबिया के भांजे संजय बुंदेला की बताई जा रही है। डस्टर कार में ब्लास्ट हुआ। बताया जा रहा है कि संजय ऑफिस से घर के लिए निकला था। बाहर आने के बाद कुछ काम से फिरअंदर गया और यह ब्लास्ट हो गया।

सीसी टीवी फुटेज में दिखा बदमाश:

घटना की सूचना के बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सीसी टीवी फुटेज जांचने पर एक युवक नजर आया जो बम लगा रहा था। बम लगाने के बाद वह चला गया और कुछ देर बाद ब्लास्ट हो गया। पुलिस का मानना है कि यह साजिश के तहत किया गया है। युवक ने किसी तरह का टाइमर बम लगाया था। धमाके से कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

महोबिया छ: भाषा में श्री रामायण कथा फिल्म बनाने से आये अधिक चर्चा में

प्रकाश महोबिया औरे उनके भांजे संजय बुंदेला द्वारा करोड़ों रूपये लगाकर हिन्दी, छत्तीसगढी, भोजपूरी सहित दक्षिण भारतीय भाषाओं में यानि कुल 6 भाषाओं में श्री रामायण कथा नामक फिल्म बना रहे है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता देव शर्मा एवं बॉलीवुड अभिनेत्री अंजलि अरोरा सहित बॉलीवुड के एवं छॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार अभिनय कर रहे है, जिसके शूटिंग की शुरूआत गत अप्रैल माह में भिलाई से ही हुई थी। इस फिल्म को भी लेकर प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला अधिक चर्चा में आये थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button