मनोरंजन

सलमान खान को शूटिंग के दौरान लगी चोट, पसलियों में फ्रैक्‍चर

लुधियाना। बॉलीवुड के सुपर स्‍टार सलमान खान की जांबाजी की बातें आम हैं। यहां भी उन्‍हाेंंने एेसी ही किया और सबको अपना मुरीद बना लिया। गांव बल्लोवाल में फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान को चोटिल हो गए आैर उनकी पसली में चोट लगी है।
इसके बाद उनको अस्‍पताल ले जाया गया और पता चला कि उनकी पसली में हेयरलाइन फ्रेक्‍चर हुआ है। इसके बाद भी महज दो दिन मुंबई में आराम करने के लुधियाना लौटे और दोबारा फिल्‍म की शूटिंग में जुट गए। यह चोट उन्हें कैसे लगी, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
घटना चार दिन पहले की है। हादसे के कारण वह दो दिन फिल्म की शूटिंग भी नहीं कर पाए। डॉक्टरों की सलाह पर सलमान आराम करने के लिए मुंबई लौट गए थे।
लेकिन वह दो दिन बाद ही फिर लौट आए और फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। रविवार को उन्होंने यहां बाड़ेवाल रोड स्थित म्यो इमेजिंग डाइग्नोस्टिक सेंटर में अपनी पसलियों एक्स-रे व ब्लड टेस्ट करवाया।
बताया जा रहा है पसली में जहां उन्हें चोट लगी है, वहां हेयरलाइन फ्रेक्चर हुआ है। इसके बाद सलमान शूटिंग छोड़कर दो दिन के लिए मुंबई लौट गए थे। वहां आराम करने के बाद वह शनिवार को वापस लुधियाना लौटे और फिल्म की शूटिंग की।
बता दें कि गांव बल्लोवाल में ‘भारत’ की शूटिंग अंतिम दौर में है। इसका अंतिम चरण पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर पूरा किया जाना है। फिल्म में सलमान के साथ कट्रीना कैफ भी अहम भूमिका में हैं। सलमान के लौटने पर फिल्म के निर्माता अतुल अग्निहोत्री ने भी राहत की सांस ली है।
रविवार को शूटिंग के लिए जाते समय उन्होंने सलमान की वीडियो ट्विटर पर भी शेयर की। इससे पहले शनिवार को सलमान ने शहर के मॉल्स में घूमकर वीकेएंड मनाया।
यहां ठंड महसूस होने पर उन्होंने अपने लिए कुछ गर्म कपड़ों की खरीदारी भी की। इस दौरान उनके प्रशंसक उन्हें दूर से ही देख पाए। सुरक्षा कारणों से उनके पास किसी को फटकने में नहीं दिया गया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button