मनोरंजन

मशहूर अभिनेता और निर्देशक नितिन गोपी का निधन, महज 39 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई: प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता और निर्देशक नितिन गोपी का निधन हो गया है। उनके सीने में दर्द के कारण अचानक उनकी तबीयत बेहद खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। एक्टर नितिन गोपी अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। वह महज 39 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। इतनी कम उम्र में अभिनेता के अचानक चले जाने से इंडस्ट्री में गम का माहौल है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नितिन को बेंगलुरू के इत्तमाडु में अपने घर पर बेचैनी और सीने में दर्द का अनुभव हुआ। नजदीक के अस्पताल ले जाने के दौरान ही अभिनेता ने दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि गोपी पर इलाज का असर नहीं हो रहा था और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। एक युवा प्रतिभा गोपी के निधन से क्षेत्रीय फिल्मकारों को झटका लगा है और उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कन्नड़ एक्टर नितिन गोपी ने एक शुरुआत में कन्नड़ फिल्मों में बालकलाकर का रूप में शुरुआत की थी। उन्होंने करेला केसरी, निशंबदा, चीरा बंधव्या, मुत्तिनंथा हेंदथी और हैलो डैडी जैसी हिट फिल्में में अपने किरदार बखबी निभाए। नितिन ने फेमस सीरियल हरा-हारा महादेव और पुनर्विवाह में निर्देशन का काम किया। खबर थी की अब नितिन एक बड़े बजट वाली फिल्म के निर्देशन का काम कर रहे थे।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button