मनोरंजन

काला हिरण मामला: सलमान खान आज जोधपुर कोर्ट में हो सकते हैं पेश

Spread the love

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज जोधपुर कोर्ट में पेश हो सकते हैं। जोधपुर जिला एवं सत्र कोर्ट ने दो दशक पहले राजस्थान के एक गांव में दो काले हिरणों का कथित अवैध शिकार करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को शुक्रवार को पेश होने का निदेर्श दिया है। सलमान को जान से मारने की यह धमकी 16 सितंबर को फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए गैंगस्टर ‘गैरी शूटर’ ने दी, जिसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से है।
अभिनेता के वकील को कथित रूप से शुक्रवार को कोर्ट में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा है, या उनकी जमानत रद्द किए जाने की संभावना हो जाएगी। काले हिरण का शिकार मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार को पांच साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन वर्तमान में वे जमानत पर चल रहे हैं।
इसी महीने प्रदेश सरकार ने राजस्थान हाईकोर्ट में इस मामले में बॉलीवुड कलाकार सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठारी को निदोर्ष साबित करने के आदेश को चुनौती दी है। साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान इन कलाकारों पर भी सलमान खान के साथ काले हिरण का शिकार करने का आरोप है।
अभिनेता शुक्रवार को कोर्ट में पेश हो सकते हैं तो पुलिस को उनकी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त देखभाल करनी होगी क्योंकि इसी सप्ताह फेसबुक पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button