राज्य समाचार

राजनांदगांव : कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

राजनांदगांव। शहर के गोल बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान में आग लग जाने से दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाजार में स्थित कालीचरण गुप्ता की दुकान में सोमवार की सुबह 4 बजे आग लग गई।
आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और दुकान के मालिक को दी। आग इतनी तेजी के साथ फैल रही थी कि स्थानीय फायर ब्रिगेड अमले को इसे काबू करना मुश्किल हो गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम दुर्ग से भी बुलाई गई।
कोतवाली की टीम व चीता स्कॉट भी सुबह 4 बजे से सक्रिय रही। दो घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया गया। घटना में दुकान में रखा लाखों काप सामान जल कर खाक हो गया। आग किन वजहों से लगी, इसकी जांच अभी की जा रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button