राजनीतीराज्य समाचार

इस बार के चुनाव में छत्तीसगढ़ में दिग्विजय की कमी खली 

Spread the love

रायपुर। इस बार छत्तीसगढ़ के चुनावी प्रचार में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की कमी महसूस की। कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी हुई थी, उसमें दिग्विजय सिंह का नाम नहीं था।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के शीर्षस्थ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, डॉ. चरणदास महंत एवं रविन्द्र चौबे ये सभी दिग्विजय सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं। 2008 एवं 2013 के विधानसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह का छत्तीसगढ़ आना हुआ था। वे जब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब और उसके बाद भी देवी दर्शन के लिए उनका डोंगरगढ़ आना होता रहा। राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ क्षेत्र में आज भी दिग्विजय सिंह का काफी प्रभाव होना माना जाता है। कांग्रेस की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी हुई, उसमें मध्यप्रदेश से केवल ज्योतिरादित्य सिंधिया का ही नाम था। मध्यप्रदेश में भी चुनाव रहने के कारण सिंधिया छत्तीसगढ़ के लिए समय नहीं निकाल पाए।  

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button