राज्य समाचार

भाजपा नेता केवल जुमलेबाजी कर रहे- त्रिवेदी

Spread the love

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक द्वारा 51 सीटें आने को लेकर दिए गए बयान पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि यह भाजपा की ताजातरीन जुमलेबाजी के अलावा और कुछ भी नहीं। भाजपा संगठन प्रमुखों की जुमलेबाजी लगातार बेनकाब हो रही है। पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 65 प्लस का लक्ष्य लेकर चुनाव लड़ने की बात कही और इसे क्लिक ना होता देख कर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने के लक्ष्य को सामने रखा गया। यह दोनों ही दावे और लक्ष्य जुमला साबित हुए। इन दोनों में ही सफलता ना मिलती देख कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अब 51 सीटें मिलने का दावा किया है जबकि हकीकत यह है कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में नुकसान में है। 

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button