राज्य समाचार

किन्नरों ने शादी समारोह आयोजक सुरेश शर्मा को बंधक बनाया

Spread the love

रायपुर । देशभर में वाहवाही लूट रहे किन्नर विवाह में लाखों रुपए का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। किन्नरों ने शादी समारोह आयोजक सुरेश शर्मा को बंधक बना लिया है। आयोजक सुरेश शर्मा ने सभी किन्नरों को शादी के बाद डेढ़-डेढ़ लाख रुपए देने की बात कही थी।
समारोह के बाद वे रुपए देने से मुकर गए। सुरेश शर्मा ने विवाह की फिल्म बनाने के बाद सभी जोड़े को पांच-पांच हजार रुपए देकर समझाने की कोशिश की। इस बात से गुस्साए किन्नरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। किन्नरों ने आयोजक को बंधक बना लिया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल भी पहुँच चुकी है। किन्नर डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की मांग को लेकर जमकर हंगामा कर रहे हैं। बता दें कि इस कार्यक्रम ने देशभर में खूब सुर्खियाँ बटोरी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button