राष्ट्रीय खबरें

पटना जंक्शन पर लगेगा 100 फीट ऊँचा एलईडी तिरंगा

Spread the love

पटना जंक्शन परिसर में 100 फीट ऊंचा एलईडी तिरंगा बनेगा। तिरंगा के तीनों रंग एलईडी लाइट से जगमग होंगे। यह तिरंगा महावीर मंदिर साइड में रेलवे की भूमि पर बनेगा। 31 दिसंबर से पहले इसको बनाने का काम पूरा किया जाएगा। इसे बनाने में कुल 15 लाख रुपये की लागत आएगी। यह तिरंगा आसपास के सभी भवनों से ऊंचा होने के कारण दूर से ही दिखाई देगा। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में तिरंगा का निर्माण कराया जा रहा है। यह स्थायी रूप से लगेगा।
देश के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ऐसा प्रतीक लगाने की कार्रवाई की जा रही है। डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पटना जंक्शन पर एलईडी तिरंगा लगाने का काम अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। जोनल मुख्यालय से भी इसे लगाने की मंजूरी मिल गई है। पटना जंक्शन के बाद मंडल के अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों के परिसर अथवा उसके भवनों पर तिरंगा लगाया जाएगा।
महावीर मंदिर साइड में ही यात्रियों के आराम के लिए स्थायी यात्री शेड का निर्माण होगा। अभी यहां छठ और कार्तिक पूर्णिमा के दौरान जुटनेवाली भीड़ के लिए अस्थायी शेड का निर्माण कराया गया है। एक-एक शेड में 500 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। डीआरएम ने बताया कि स्थायी शेड में यात्रियों के लिए शौचालय-मूत्रालय से लेकर पीने के पानी आदि की भी व्यवस्था होगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button