राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

छत्तीसगढ़ में आज से 19 जुलाई तक एक्सप्रेस ट्रेन रद्द

11.07.22| रेलवे ने 11 जुलाई से 19 जुलाई तक टाटानगर से इतवारी और इतवारी से टाटानगर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। इसका कारण चक्रधरपुर रेल मंडल में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य चलना बताया गया है। प्रथम तिमाही में बीडीयू टीम ने 10 करोड से अधिक का रेल राजस्व अर्जित किया व्यवसाय विकास इकाई (बीडीयू) की स्थापना पमरे मुख्यालय और तीनों मंडलों में की गई है। पश्चिम मध्य रेल द्वारा मिशन मोड़ के तहत माल ढुलाई को बेहद आकर्षक बनाने के लिए मालभाड़ा व्यापारियों को कई तरह की रियायतें/छूट एवं सुविधाएं भी दी जा रही हैं। जिससे व्यापारी अधिक से अधिक रेलवे की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

पमरे अपने परंपरागत माल ढुलाई के अलावा अन्य नए माल उत्पादकों को भी प्रोत्साहित कर रही है। परिणाम स्वरूप पमरे ने इस वित्तीय वर्ष के अप्रैल एवं जून 2022 तक यानी प्रथम तिमाही में बीडीयू के तहत नई स्ट्रीम फ्रेट लोडिंग से 10 करोड 40 लाख का रेल राजस्व अर्जित किया। जिसमें बीडीयू फ्रेट लोडिंग से अप्रैल में 2 करोड 30 लाख एवं मई में 1करोड 50 लाख और जून में 6 करोड़ 60 लाख रुपए का रेल राजस्व अर्जित किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पमरे के तीनों मण्डलों में स्थापित बीडीयू मार्केटिंग के तहत जून माह में निम्नानुसार नया बिजनेस हासिल किया हैः- एनएमजी रैक लोडिंग:- भोपाल मण्डल में मण्डीदीप स्टेशन से इस माह में 12 एनएमजी रैकों की उच्चतम लोडिंग की गई, जिससे रेलवे को रुपये 1 करोड़ 9 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

राखड़ लोडिंग:- भोपाल मण्डल के साइडिंग श्री सिंगाजी थर्मल पॉवर प्लांट से बिड़ला सीमेंट वर्क्स साइडिंग चंदेरिया (रतलाम मण्डल) के लिए 2 रैक राखड (फ्लाई ऐश) की लोडिंग की गई। इससे रेलवे को रुपये 41 लाख 32 हजार की आय प्राप्त हुई ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button