राष्ट्रीय खबरें

ओडिसा : गुफा में पनाह लिए थे लोग तूफान के बाद हुए भूस्खलन से 12 की मौत , 4 लापता

Spread the love

ओडिशा के गजपति जिले में तितली तूफान के बाद हुई भारी वर्षा के कारण हुये भूस्खलन में कम से कम 12 लोगों के मरने की आशंका है और जबकि चार लोग लापता हैं। यह जानकारी विशेष राहत आयुक्त बी पी सेठी ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद कुछ ग्रामीणों ने एक गुफानुमा जगह में शरण ली थी।
सेठी ने बताया, ”गजपति जिले के रायगडा प्रखंड के अन्तर्गत बरघारा गांव में भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण करीब 12 लोगों के मरने की खबर है। उन्होंने बताया कि चार लोग लापता हैं और उनके मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि गजपति जिला के जिलाधिकारी को घटनास्थल पर जाने और स्थिति का जायजा लेकर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है।
सेठी ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी प्रावधानों के अनुसार प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
भेजा गया है बचाव दल
अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश से प्रभावित इलाके में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों सहित एक बचाव दल को भेजा गया है। पालसा के नजदीक गोपालपुर के दक्षिण-पश्चिम में बृहस्पतिवार को चक्रवात के कारण भूस्खलन हुआ था।
इस बीच, अधिकारी ने बताया कि अन्य इलाकों में पानी घटने के साथ ही राहत एवं बचान अभियान जोर पकड़ने लगा है।
स्थिति की समीक्षा करने वाले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गंजम, गजपति और रायगढ़ा जिलों सहित कुछ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button