मनोरंजन

Box Office : ‘अंधाधुन’ को तारीफों के साथ मिली अच्छी कमाई, लागत वसूलने के करीब

फिल्म को बनाने में करीब 22 करोड़ रुपए की लागत आई है।

Spread the love

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘अंधाधुन’ को समीक्षकों की खासी तारीफ हासिल हुई हैं। पहले दिन इसे अच्छी कमाई भी मिली। शुक्रवार को इसे 2.40 करोड़ रुपए हासिल हुए हैं, उम्मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार को इससे कहीं ज्यादा रकम इसे हासिल हो सकती है।
लम्बे समय के बाद बड़े परदे पर अपनी फिल्म लेकर आए श्रीराम राघवन हर कसौटी पर खरे उतरे हैं। श्रीराम राघवन को मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्मों का महारथी कहा जाता है।
अपनी एक शॉर्ट फिल्म को इस बार उन्होंने पूरी फिल्म के रूप में ‘अंधाधुन’ के जरिये पेश किया है। फिल्म ‘अंधाधुन’ एक नेत्रहीन पियानो प्लेयर की कहानी है। राधिका आप्टे, इस नेत्रहीन के लेडी लव के किरदार में है। आयुष्मान, तब्बू के घर पियानो बजाने जाते हैं और इस दौरान एक मर्डर हो जाता है।
क्या वो इस हत्या के गवाह हैं? क्या उन्होंने मर्डर देखा है ? फिल्म में इसी तरह की मिस्ट्री है। फिल्म में पुराने ज़माने के हीरो अनिल धवन भी हैं। फिल्म को बनाने में करीब 22 करोड़ रुपए की लागत आई है।
इस फिल्म को अंग्रेजी पेशकश ‘वेनम’ से तगड़ा झटका लगा है। इस विदेशी फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई की है। ये रकम भी ‘अंधाधुन’ के खाते में आ सकती थी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button