राज्य समाचार

सेंट्रल जेल की दीवार फांदकर बंदी फरार, देर रात पुलिस ने दबोचा..

Spread the love

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बिलासपुर केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था उस वक्त सवालों के घेरे में आ गई, जब चोरी के आरोप में बंद एक कैदी ने 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर जेल से फरार हो गया। हालांकि कुछ घंटों की तलाश के बाद पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 8 जून की शाम की है। फरार हुआ कैदी राजा गौड़ उर्फ उत्तम उर्फ फैसल खान गौड़, 3 जून को मनसुख तिरंगा चौक से चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना के वक्त वह बैरक से बाहर टहल रहा था, तभी उसने जेल परिसर में बने एक पोर्च का सहारा लेकर सीधा ऊंची दीवार पर चढ़ाई की और कांटेदार तार फांदते हुए नीचे कूद गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
घटना होते ही जेल में हड़कंप मच गया। वहां तैनात सुरक्षाकर्मी उसे रोकने में नाकाम रहे। तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और जिलेभर की पुलिस टीमों को अलर्ट कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। घटना की सूचना सिविल लाइन थाने में दी गई और जेल अधीक्षक ने FIR दर्ज कराई।

रात में हुई गिरफ्तारी
लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद देर रात पुलिस ने राजा गौड़ को फिर से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसने कैसे इतनी ऊंचाई वाली दीवार पार की, इस पर जेल प्रशासन की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी अब जांच के घेरे में है।

अब उठ रहे गंभीर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर राज्य की जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल में बंद बंदी जेल कर्मियों की आंखों के सामने से फरार हो गया, इससे यह साफ होता है कि या तो सुरक्षा में चूक हुई है या फिर व्यवस्था में भारी खामी है। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

फिलहाल बंदी की दोबारा गिरफ्तारी ने राहत जरूर दी है, लेकिन जेल की सुरक्षा पर सवाल अब भी बरकरार हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button