राज्य समाचार

सुकमा में मुठभेड़ : 5 लाख की ईनामी महिला माओवादी बूस्की नुप्पों मारी गई

सुकमा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपये की ईनामी महिला माओवादी बूस्की नुप्पों मारी गई। यह मुठभेड़ दिनांक 18 सितंबर 2025 को थाना गादीरास क्षेत्र के गुफड़ी एवं पेरमापारा के मध्य जंगल पहाड़ी में हुई। पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण के अनुसार, माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

अभियान के दौरान डीआरजी टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल से 315 बोर रायफल और भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ एवं नक्सल सामग्री बरामद हुई। मारी गई माओवादी की पहचान बूस्की नुप्पों उम्र 35 वर्ष निवासी रेवाली थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा के रूप में हुई है। बूस्की नुप्पों मलांगीर एरिया कमेटी की सदस्य थी और शासन द्वारा घोषित ईनाम 5 लाख रुपये का था। वह सुकमा एवं दंतेवाड़ा जिले के 9 गंभीर मामलों में वांटेड थी। मुठभेड़ स्थल से 315 बोर रायफल, कारतूस, वायरलेस सेट, डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर, जिलेटिन रॉड और अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी. ने माओवादी कैडरों से अपील की है कि वे हिंसा का मार्ग त्याग कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा से जुड़ें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button